फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्रवादियों का खूनी तांडव, पांच की हत्या

Sat, 18 Jan 2014 07:38 PM IST
एजेंसी/कोकराझार(असम)
विज्ञापन
विज्ञापन
असम में हिंदी बोलने वालों को एक बार फिर उग्रवादियों ने अपना निशाना बनाया है।
विज्ञापन


नेशनल डेमोक्रेटिक ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के उग्रवादियों ने शुक्रवार रात को सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से शिलांग (मेघालय) जा रही बस के हिंदीभाषी यात्रियों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच लोगों की हत्या कर दी।

इनमें से चार मृतक और सभी तीन घायल बिहार निवासी हैं। माना जा रहा है कि उग्रवादियों ने यह कार्रवाई सरकार के साथ शांति वार्ता के विरोध में की है।

पुलिस के अनुसार, उग्रवादियों ने रात तकरीबन दस बजे सरफानगुड़ी थाने के इलाके से गुजर रही बस को रोका और आठ लोगों को जबरन नीचे उतार लिया और उन्हें कतार में खड़ा करके बेहद नजदीक से उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


मारे गए बिहार निवासी युवकों पप्पू कुमार सिंह (25), शमशेर मंत्री (20) और दो भाई अहोत बिहारी (20) व राज बिहारी (19) हैं। जिसके बाद उग्रवादियों ने बस को वहां से जाने दिया।
विज्ञापन


गोलीबारी में अमोल गुप्ता, रामानंद ओझा और बाबूलाल करमाकर घायल हुए हैं, जिन्हें बोगाईगांव सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के एएसपी एस पनस्वार ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें