जहां एक ओर पठानकोट आतंकी हमले के बाद से देशभर में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके बावजूद बड़ी लापरवाही सामने आई है।
मामला मध्य प्रदेश के इटारसी का है। जहां एक आतंकी के ट्रेन से फरार होने खबर है।
बताया जा रहा है कि बंगलुरू से गोरखपुर के बीच चलने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस में आतंकी सैयद अहमद को लाया जा रहा था। जो इटारसी के पास अचानक ट्रेन से फरार हो गया।