फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने कर्ज देने से किया इनकार तो पंचायत ने पत्नी से मांगा 'यौन सुख'

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र की एक जातीय पंचायत ने कर्ज चुकाने से मना करने पर एक व्यक्ति की पत्नी से यौन सुख की इच्छा जाहिर की। पंचायत ने यह इच्छा पति के कर्ज चुकाने से इनकार करने की वजह से जाहिर की।
विज्ञापन


यह पूरा मामला महाराष्ट्र के परभानी जिले के मराठवाड़ा का है जहां गोंधाली समुदाय के दीपक भोरे ने पंचायत से लिया कर्ज चुकाने से इनकार कर दिया। दीपक के इनकार के बाद पंचायत ने उसकी पत्नी से कर्ज वसूलने के नाम पर 'यौन सुख' की इच्छा जाहिर की।

दोनों के मुताबिक उन्होंने जातीय पंचायत से दो साल पहले 90 हजार रुपये का कर्ज लिया था। जिसके बाद इन्होंने अब तक करीब 2.5 लाख रुपये का भुगतान पंचायत को कर दिया, लेकिन पंचायत उनसे कर्ज के तौर पर 6 लाख रुपये की मांग की जिसको देने से दीपक ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

घर में घूसकर पत्नी से किया दुर्व्यवहार

दीपक के मामा ने सुभाष उगले के मुताबिक जब दीपक ने उनका कर्ज चुकाने से इनकार कर दिया तो पंचायत के सदस्य जबरदस्ती उसके घर में घूस गए और उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। वे घर का सामान भी अपने साथ ले गए।

इतना ही नहीं उन्होंने घर के दरवाजे पर एक चप्पल भी टांग दिया जो इस बात की निशानी है कि उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है। वहीं दीपक की पत्नी के मुताबिक 6 लाख रुपये नहीं चुकाने के एवज में पंचों ने उससे यौन सुख की मांग की।

उगले ने बताया कि पंचायत ने दीपक के रिश्तेदारों और परिवारीजनों को भी धमकी दी है कि अगर किसी ने उसकी मदद की तो उसका भी बहिष्कार कर दिया जाएगा।जिसके बाद उगले ने महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एमएएनएस) कार्यकर्ता कृष्णा चांदगुडे से संपर्क कर मदद मांगी।
विज्ञापन

समिति ने की मदद

चांदगुणे ने पहले पीड़ित दंपत्ति को पंचायत के खिलाफ बोलने पर राजी किया। इसके बाद जिला प्रशासन को भी इस मामले से अवगत कराया। चांदगुणे ने गोंधाली समुदाय के लोगों को यह समझाया कि पंचायत का यह फरमान गलत नियत से सुनाया गया है।

इसका परिणाम यह हुआ कि समुदाय ने पंचायत से सामाजिक बहिष्कार के फरमान को वापस लेने का दबाव बनाया जिसके बाद इस फरमान को वापस ले लिया गया।

हालांकि, पुलिस को इस मामले से अब तक अवगत नहीं कराया गया है और नहीं कोई रिपोर्ट ही दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें