फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की चूक, थमी यात्रियों की सांसें

Sat, 16 Nov 2013 08:36 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया के स्टाफ की लापरवाही की वजह से शुक्रवार को बीच आसमान में करीब 400 यात्रियों की जान पर तब आफत बन आई, जब पता चला कि विमान का एक दरवाजा ही ठीक से बंद नहीं है।
विज्ञापन


इस विमान ने जेद्दा से मुंबई वाया हैदराबाद की उड़ान भरी थी। लेकिन दरवाजे की दिक्कत सामने आने पर विमान को तत्काल वापस जेद्दा में ही उतारना पड़ा।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एयर इंडिया ने बीच आसमान में दरवाजा खुलने की खबरों को गलत बताया है।

बोइंग 747 जंबो विमान ने शुक्रवार तड़के 380 यात्रियों और 12 क्रू सदस्यों के साथ सऊदी अरब के जेद्दा से उड़ान भरी थी। फ्लाइट संख्या एआई 964 को हैदराबाद होते हुए मुंबई पहुंचना था।

सूत्रों के मुताबिक विमान के जेद्दा से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एक दरवाजे के ठीक से लॉक नहीं होने के बारे में कॉकपिट में चेतावनी मिलने लगी।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एक दरवाजे के ठीक से बंद नहीं होने का संकेत मिलने के बाद विमान को एहतियात के तौर पर वापस जेद्दा ले जाया गया, जहां इंजीनियरों ने जरूरी निरीक्षण कर समस्या को ठीक किया।
विज्ञापन

इस समस्या के चलते विमान दो घंटे की देरी से दोबारा उड़ान भर सका।

सूत्रों ने बताया कि चालक दल के लिए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन समाप्त होने वाला था, ऐसे में विमान को हैदराबाद की जगह सीधे मुंबई में उतारा गया। हैदराबाद के यात्रियों को मुंबई से दूसरी फ्लाइट के जरिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें