फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आतंकियों के पास जा रहा है गोमांस निर्यात का पैसा'

Mon, 15 Sep 2014 11:50 AM IST
एजेंसी/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाली केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने आरोप लगाया कि देश से गोमांस निर्यात का पैसा आतंकवादियों के पास जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को उत्तर प्रदेश में चार साल पहले पुलिस को सौंपी गई एक रिपोर्ट को आधार बनाते हुए उन्होंने कहा कि अवैध गोमांस निर्यात के पैसे से बम बनाया जा रहा और आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमें इसे रोकना होगा।

जानवरों की अवस्था पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला तथा बाल कल्याण मंत्री ने कहा, "आज हम विश्व में मांस निर्यात के सबसे बड़े निर्यातक देश बन गए हैं। चमड़ा उत्पादन के लिए भी पशुओं की हत्या की जा रही है। हम लोग चीन से ज्यादा पशुओं की हत्या कर रहे हैं, जो कि भयावह है। यह हमारे लिए जानलेवा साबित होगा। क्या फिर भी हम इसे जारी रहने देंगे? यह भारतीयों का व्यापार नहीं है।"
विज्ञापन

विज्ञापन

पशुओं की कटाई पर केंद्रीय मंत्री ने जताई चिंता

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गोमांस निर्यात में बढ़ोतरी के लिए केवल एक समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक समुदाय जिंदा जानवरों को बेच रहा है और दूसरा समुदाय इसे अपने कसाई खानों में काट रहा है। इसलिए इस व्यवसाय को किसी खास धर्म या समुदाय नहीं जोड़ा जा सकता।

उन्होंने कहा कि भारत से अवैध रूप से बांग्लादेश को 160000 टन गोमांस का निर्यात किया जा रहा है। सभी जानते हैं कि बांग्लादेश में एक भी गाय नहीं है।

एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को सेव एनिमल्स आंदोलन के साथ जुड़ना होगा। जानकारी देने के लिए एक प्रणाली बनायी जाए ताकि इस व्यापार को रोका जा सके। मांस निर्यात ही नहीं बल्कि 25000 से ज्यादा वेबसाइटों के जरिए पशुओं के अंगों की तस्करी पर भी उन्होंने चिंता जतायी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें