निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने एक पर्यावरण हितैशी पहल के तहत ग्राहको को उनके डेबिट कार्ड का पिन नंबर डाक द्वारा न भेज कर एसएमएस के जरिए भेजने का फैसला किया है।
एचडीएफसी बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड (कार्ड्स पेमेंट प्रोडक्ट्स) पराग राव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम पर्यावरण के लिए अच्छा हाने के साथ ही सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला भी है।
उन्होंने कहा कि ग्रीन पिन को लांच करके हम अपने ग्राहकों को सुविधानुसार अपने डेबिट कार्ड के लिए नया पिन जेनरेट करने की सहूलियत दे रहे हैं। इससे ग्राहकों को सुविधा मिलने के साथ ही कागज की खपत कम करके हम पर्यावरण को बचाने में योगदान भी दे सकेंगे।