फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दस हजार नहीं दिए तो बेटे ने ली जान

Mon, 03 Jun 2013 05:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक युवक ने दस हजार रुपए के लिए अपनी मां की जान ले ली।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला में रहने वाले आरोपी युवक लकी लिओने को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लकी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने घर का किराया देने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे थे। वह उत्तरी दिल्ली में पिछले तीन माह से पेइंग गेस्ट के तौर पर रहा था।
विज्ञापन


लक्की एक निजी कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई भी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार करीब एक महीने पहले लकी अपने माता-पिता से मिलने छावला में अपने घर आया था। उसने बताया कि किसी मल्टीनेशनल कंपनी में उसकी नौकरी लग गई है।

लकी ने अपनी मां वीनस (61) और पिता को कहा कि उसका ऑफिस घर के ज्यादा पास है तो वह घर पर ही रहेगा।

पुलिस ने बताया कि लकी उसके बाद रोज नौकरी पर जाने का नाटक करने लगा। पिछले हफ्ते उसके पिता जब शहर से बाहर चले गए तो उसने अपनी मां से दस हजार रुपए मांगे।
विज्ञापन


मां ने कहा कि वह अच्छा कमाता है और पैसे देने से मना कर दिया है। इस पर लकी ने मां का गला दबा दिया और छत पर कमरे में लाश छुपा दी।

इसके बाद उसने मां के गायब होने की शिकायत कराई। पुलिस छानबीन में सामने आया कि लकी ने ही मां की हत्या की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें