रतन टाटा की अगुवाई में रेलवे के कायाकल्प पर कार्य शुरू हो गया है। रेल
मंत्री सुरेश प्रभु की ओर से गठित की गई कायाकल्प काउंसिल ने गुरूवार को
यही शुरूआती निर्णय लिया कि दुनिया के विकसित रेल देशों के डाटा का अध्ययन
किया जाए।
इसका जो निचोड़ निकले उसे भारतीय रेल के कायाकल्प में इस्तेमाल
किया जाए। फिल्हाल काउंसिल ने चीन, जापान, अमेरिका और मलेशिया जैसे देशों
के रेलवे के डाटा का अध्ययन कर 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने के आदेश
दिए हैं।
रतन टाटा की ओर से बैठक में कहा गया कि वह रेलवे में कोई छेड़छाड़ नहीं
करने आए हैं, बल्कि यहीं के स्टाफ के जरिए इसके कायाकल्प की नींव रखी
जाएगी।