यह बिडंबना ही कही जाएगी कि बर्गर बनाने वाली फेमस कंपनी मैकडोनाल्ड्स ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वह फास्ट फूड न खाएं।
कर्मचारियों की वेबसाइट पर दुनिया भर में फास्ट फूड चेन चलाने वाली कंपनी मैकडोनाल्ड्स ने चेतावनी दी है कि फास्ट फूड में मौजूद सोडियम और वसा मोटापे की बीमारी पैदा करती है।
वेबसाइट की पोस्ट में मैकडोनाल्ड्स ने कहा है कि हालांकि आज की व्यस्त जिंदगी में घर में खाना बनाने के विकल्प के तौर पर फास्ट फूड कम पैसे में मिलने वाली सुविधाजनक चीज है। लेकिन, इसमें कैलोरी और वसा की उच्च मात्रा मोटापे की बीमारी का खतरा पैदा करती है।
पहले भी मैकडोनाल्ड्स सेहत के लिए खतरा पैदा करने वाले फास्ट फूड्स की वजह से आलोचना की शिकार होती रही है।
पढ़ें, ‘आप’ का सांसद बनना है तो करें आवेदन