बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि वह किसी भी सूरत में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री नहीं बनने देगी। लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में मायावती ने कहा कि मोदी का पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, इसलिए बसपा उन्हें प्रधानमंत्री बनने से रोकने की हरसंभव कोशिश करेगी।
मायावती ने यूपी की सपा सरकार पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा केवल मुस्लिम समाज को धोखा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि दलितों की तरह की मुसलमानों को भी आबादी के आधार पर 18 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन सरकार अभी तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि सपा की मंशा मुसलमानों को आरक्षण देना नहीं, बल्कि खोखले वादे करके केवल वोट हासिल करना है।