फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रही है: अखिलेश

Sun, 11 Nov 2012 11:00 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार लगातार कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। दोषी पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार हर घटना पर सतर्क निगाह रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह प्रतिक्रिया प्रदेश की कानून-व्यवस्था के खराब होने के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बयान पर दी।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की लोकप्रियता से बौखला कर पूर्व मुख्यमंत्री तथ्यों से परे बयानबाजी कर रही हैं, जबकि उनकी सरकार प्रदेश की गरीब जनता, किसानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, बेरोजगारों, नौजवानों, छात्र व छात्राओं के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनकी पार्टी ने कानून-व्यवस्था सहित जो वादे जनता से किए थे, वे सब पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें