फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: चुनावों में हमले की फिराक में नक्सली और आतंकी

Sat, 08 Nov 2014 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। नक्सली, आईएम आतंकी और भारत विरोधी तत्व चुनाव के दौरान हमले की ताक में हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों की सरकारों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी ताजा अलर्ट में झारखंड सरकार से कहा है कि नक्सली और आईएम के आतंकी प्रदेश में चुनावी रैलियों को निशाना बना सकते हैं। वे मतदान वाले दिन पोलिंग बूथ पर भी हमला कर सकते हैं।

मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सरकार को भी भारत विरोधी तत्वों से सावधान रहने को कहा है। मंत्रालय के मुताबिक छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में कमजोर पड़ने से हताश नक्सली अपने प्रभाव वाले इलाकों में बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही लंबे समय से शांत बैठा आईएम इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। मंत्रालय के मुताबिक नक्सली खासतौर पर इस मौके का इंतजार कर रहे थे। झारखंड के दूर-दराज के इलाकों में चुनाव में नक्सलियों का खासा दखल होता है। साथ ही प्रदेश में आईएम की गहरी पैठ है।

हालांकि सुरक्षा तंत्र ने पिछले दिनों आईएम को तगड़ा आघात पहुंचाया है, लेकिन कई बार नए मॉड्यूल काम कर रहे होते हैं और एजेंसियों को उनकी खबर तभी होती है जब कोई घटना हो जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें