फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा बेटी भी नौकरी की हकदार

Sun, 08 Dec 2013 02:16 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अहम फैसले में बंबई हाईकोर्ट ने कहा है कि पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए एक शादीशुदा बेटी भी बराबर की हकदार है।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के निधन के बाद उनकी अविवाहित बेटियों को नौकरी देना, लेकिन शादीशुदा बेटियों को ऐसा मौका नहीं देना समानता के अधिकार, सरकारी नौकरियों में अवसर की समानता के अधिकार और जीवन के अधिकार का उल्लंघन है।

अदालत ने यह फैसला 29 वर्षीय स्वाती कुलकर्णी की याचिका पर सुनाया है। महाराष्ट्र सिंचाई विभाग ने पिता के निधन के बाद स्वाती के शादीशुदा होने के कारण उन्हें नौकरी देने से इंकार कर दिया था। स्वाती ने सिंचाई विभाग के इस फैसले को चुनौती दी थी। स्वाती के पिता अशोक कुलकर्णी का सेवा में रहते हुए 2008 में निधन हो गया था।
विज्ञापन


उनकी मां और छोटी बहन ने नौकरी लेने में रुचि नहीं दिखाई, जिसके बाद स्वाती ने नौकरी के लिए दावा किया। उनका नाम वेटिंग लिस्ट में रख दिया गया। लेकिन तब तक उनकी शादी हो गई और सिंचाई विभाग ने नाम हटा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सिंचाई विभाग के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। जस्टिस एससी धर्माधिकारी और जस्टिस रेवती मोहिते देरे की खंडपीठ ने स्वाती का नाम वेटिंग लिस्ट में शामिल करने का आदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें