उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में लखनऊ की ज्योति राठौर ने टॉप किया है। उन्होंने 500 अंकों में 486 अंक प्राप्त किए हैं। वह लखनऊ के लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम की छात्रा हैं।
ज्योति की मार्कशीट आपको चौंका सकती है। उन्होंने 97.20 फीसदी अंक पाए हैं और सभी विषयों मे डिस्टिंग्शन पाया है। हिंदी में उन्हें 100 अंकों में 94 अंक मिले हैं। हिंदी के पहले प्रश्न पत्र में 46 और दूसरे प्रश्नपत्र में 48 अंक पाया। दोनों प्रश्नपत्र 50-50 अंकों के थे।
गणित में उन्होंने 96 अंक पाया है। पहले प्रश्नपत्र में उन्होंने 46 और दूसरे प्रश्नपत्र में 50 में से 50 अंक पाए हैं। कम्प्यूटर, फिजिक्स और केमिस्ट्री में भी ज्योति ने ऐसा ही शानदार प्रदर्शन किया है।