फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी है सोनिया को धब्बा बताने वाला ईमेल

Fri, 11 Oct 2013 01:00 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर स्पेस में लगातार घूम रहे नामचीन पत्रकार मार्क टुली के एक ई-मेल को उनकी पत्नी ने बकवास करार दिया है।
विज्ञापन


टुली की ओर से लिखे गए इस मेल में सोनिया गांधी की आलोचना की गई है और उन्हें देश पर धब्बा बताया गया है। सोनिया- अ ब्लॉट ऑन द नेशन शीर्षक से लगातार सर्कुलेट हो रहे इस मेल में सोनिया के बारे में कई अपमानजनक बातें लिखी गई हैं।

टुली की पत्नी जिलियन राइट ने कहा है यह टुली की ओर से भेजा गया है। लेकिन न तो उन्होंने इसे लिखा है और न ही इसमें व्यक्त विचार उनके हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह मेल लगातार फैलता जा रहा है उससे टुली के लिए यह जरूरी हो गया था कि वह सचाई सामने रखें।

मार्क टुली 20 साल तक भारत में बीबीसी के ब्यूरो चीफ रहे और 1994 में इससे अलग हो गए। तब से वह दिल्ली में रह कर फ्रीलांसिंग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें