ओडिसा के कोरापुट जिले में मंगलवार को माओवादियों के हमले में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए। ये हमला बारूदी सुरंगों के जरिए किया गया।
सुरक्षा बलों के मुताबिक, मंगलवार को माओवादियों ने बीएसएफ के वाहनों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया।
काफिले में शामिल तीन वाहनों में 18 जवान बैठे थे।
जब काफिला जिले के पतंगी और सुंकी इलाके के बीच से गुजर रहा था, माओवादियों ने बारुदी सुरंग लगाकर इनमें विस्फोट कर दिए।
जवान मलकानगिरी से विशाखपट्नम जा रहे थे। बीएसएसफ के एक अधिकारी और तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, मौके पर माओवादियो और जवानों के बीच गोलीबारी भी हुई। दो घायलों को सुंकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।