फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में माओवादी हमले की आशंका, पुलिस अलर्ट

Fri, 25 Jan 2013 03:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पूर्व माओवादी हमले की आशंका को देखते हुए असम में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। राज्य के पुलिस प्रमुख जेएन चौधरी ने उल्फा के परेश बरूआ धड़े के सहयोग से माओवादियों के हमले की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रमुख जेएन चौधरी ने कहा कि राज्य में मिले विस्फोटकों से आशंका को बल मिलता है। इस क्षेत्र में माओवादियों को एक बार लोगों की कमी हो सकती है लेकिन उनके पास हथियारों की कमी नहीं है। वे अपने हथियार नागालैंड से ला रहे हैं। जांच में पता चला है कि पकड़े गए अधिकतर विस्फोटक चीन निर्मित हैं।

गौरतलब है कि 2012 में 258 उग्रवादी हिंसात्मक घटनाएं हुई हैं। सुरक्षा बलों ने कम से कम 110 एलईडी और 163 हथगोलों समेत 443 हथियार जब्त किए। इस साल में अब तक पुलिस ने सात विस्फोटक जब्त किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रमुख चौधरी ने राज्य में माओवादियों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में माओवादी और सांप्रदायिक आतंकवादी चिंता का मुख्य कारण होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में माओवादियों के 112 कैडर हैं, जो उल्फा के चरमपंथियों और उग्रवादियों के संपर्क में हैं। उन्होंने उल्फा चरमपंथियों के हुजी और लश्कर-ए-तैयबा से लिंक होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें