फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज की धमकी, भारत से लेकर रहेंगे कश्मीर

Fri, 25 Jan 2013 03:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लश्कर-ए-तैयबा सरगना हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। ट्विटर पर सईद ने कहा है कि कश्मीर पाकिस्तान के लिए बेहद अहम है और हम इसे दुश्मनों से हासिल करके ही रहेंगे।
विज्ञापन


उसने ट्वीट किया है कि भारत आज तक कश्मीर का शोषण करता रहा है, जबकि पाकिस्तान हमेशा ही कश्मीरियों के हित में खड़ा रहा है। उसने कहा है कि भारत अपनी फौजों के जरिए कश्मीर के लोगों पर जुल्म कर रहा है।

सईद ने धमकी दी है कि वह कश्मीर को भारत से हासिल करने तक चुप नहीं बैठेगा। अपने ट्वीट में उसने कहा है कि कश्मीर पाकिस्तान के लिए अहम है और हम इसके लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। सईद ने कहा है कि कश्मीर दुनिया के सबसे बड़े विवादों में एक है, जिसका जल्द ही इसका हल निकलेगा।
विज्ञापन


हाफिज ने कहा है कि जैसे अमेरिका और नाटो को अफगानिस्तान छोडऩा पड़ रहा है, वैसे ही भारत को भी एक दिन जलालत के साथ कश्मीर छोडऩा पड़ेगा। सईद ने भारत को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की मांग एक बार फिर दोहराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें