फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलगेट की गुम फाइलों में छिपे कांग्रेस के राज

Tue, 20 Aug 2013 04:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल ब्लॉक की जांच से जुड़ी फाइल गायब होने मचा बवाल कांग्रेस के गले की फांस बन सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, जिन लोगों से जुड़ी फाइलें गायब हुई हैं, उनमें से कई कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं।

मेल टुडे की खबर के मुताबिक सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा के मुताबिक 27 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट को इस मामले की जांच और इससे जुड़ीं अहम फाइलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही निर्देश भी लिए जाएंगे।

इस बीच सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि कथित तौर पर कई फाइलें गायब हैं, जिनमें कुछ ऐसे बड़े खिलाड़ियों की भी हैं, जिनके रिश्ते कांग्रेस से हैं। सीबीआई प्रमुख ने भी माना है कि फाइल गायब होने से जांच पर गहरा असर होगा।
विज्ञापन


पढ़ें:- गुम फाइलों पर विपक्ष ने मांगा पीएम से जवाब

जिन 13 कंपनियों के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया है, उनमें से 11 से जुड़ी फाइलें कथित तौर पर गायब बताई जाती हैं। महाराष्ट्र में बांदेर ब्लॉक हासिल करने वाली एएमआर आयरन एंड स्टील कांग्रेसी सांसद विजय दर्डा के करीब है।

दर्डा की एक और कंपनी की फाइल का भी अता-पता नहीं है। मैसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी को छत्तीसगढ़ का फतेहपुर ब्लॉक मिला था। इस कंपनी के निदेशकों में विजय दर्डा भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, तो स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों, राज्यों की सिफारिशों और पीएसयू या कंपनियों के प्रेजेंटेशन से जुड़ी फाइल मिल नहीं रहीं।

पढ़ें:- कोलगेट की फाइलें गायब होने के पीछे कोई साजिश: भाजपा

जिन तीन कंपनियों के संबंध कांग्रेस से संबंध बताए जा रहे हैं, उनमें नागपुर की एएमआर आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड और जेएलडी यवतमाल एनर्जी लिमिटेड के अलावा कोलकाता की जस इंफ्रास्ट्रक्चर कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें