फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के क्षेत्र का गांव गोद लेंगे रक्षा मंत्री

Sun, 14 Dec 2014 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी से शिकस्त मिलने के बावजूद कांग्रेस के सियासी दुर्ग अमेठी को दरकाने की भाजपा की कोशिशें लगातार जारी हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में अब रक्षा मंत्री मनोहर परिकर संसदीय क्षेत्र के शाहगढ़ ब्लॉक स्थित हरिहरपुर गांव को गोद लेने की तैयारी में हैं। 25 दिसंबर के बाद वे कभी भी गांव पहुंच कर इसकी घोषणा कर सकते हैं।

नेहरू-गांधी परिवार की नुमाइंदगी के कारण वीवीआईपी क्षेत्र के रूप में चर्चित अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़कर हारने के बाद भी जहां मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहीं स्मृति ईरानी यहां से रिश्तों की डोर बांधे हुए हैं वहीं अब इस कड़ी में नया नाम देश के रक्षा मंत्री मनोहर परिकर का जुड़ गया है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री अमेठी संसदीय क्षेत्र के शाहगढ़ विकास खंड स्थित हरिहरपुर गांव को गोद लेने की तैयारी में हैं।

रक्षा मंत्री राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े गांव के ही अपने एक विश्वस्त के जरिए गांव में हुए विकास और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का ब्यौरा मंगवा चुके हैं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने अपने जिस विश्वस्त से गांव का ब्यौरा मंगवाया था उससे उन्होंने अपने साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में बीते तीन दिसंबर को लंबी वार्ता भी की थी।

कहा जा रहा है कि गांव को गोद लेने की घोषणा करने के लिए रक्षा मंत्री 25 दिसंबर के बाद किसी भी दिन हरिहरपुर गांव आ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें