फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल हमारे नेता, निर्देश का इंतजार'

Sun, 13 Oct 2013 09:10 AM IST
आशुतोष चतुर्वेदी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के विशेष विमान से। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में कोई भ्रम की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन


राहुल हमारे सर्वमान्य नेता हैं और अब प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के मुद्दे पर पार्टी को उनके संदेश, संकेत और दिशा निर्देश का इंतजार है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुर्शीद ने ब्रुनेई और इंडोनेशिया की चार दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ एक विशेष विमान से लौटते वक्त पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘यह निर्णय राहुल को करना है कि वह कब सरकार के नेतृत्व को संभालने का फैसला करते हैं। इस संबंध में कोई भ्रम की स्थिति नहीं है।

लोग अपनी सोच के अनुसार इस संबंध में टिप्पणियां कर रहे हैं।’ 2014 में युवा सरकार संबंधी राहुल गांधी के बयान संबंधी सवाल पर खुर्शीद ने कहा, ‘राहुल जी जब कुछ कहते हैं तो काफी सोच समझकर ही कहते हैं।’
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मुलायम या मायावती किसके साथ मिलकर अगला चुनाव लड़ेगी? इस सवाल के जवाब में खुर्शीद ने कहा, ‘एंटनी जी को प्री पोल गठबंधन की संभावना तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मेरी जानकारी में ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ है। मिलकर चलना है या एकला चलना है, पार्टी फैसला करेगी। सहयोग लेने या देने की बात पार्टी तय करेगी।’

केंद्र में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में तीसरी बार यूपीए की सरकार बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि निस्संदेह यूपीए तीसरी बार सरकार बनाएगी, लेकिन इसका रूप अलग होगा।

खुर्शीद ने कहा कि यूपीए-2, यूपीए-1 से अलग है और यूपीए-3 भी यूपीए-2 की तरह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यूपीए-3 के रूप में कुछ बदलाव होंगे और कुछ नए सहयोगी भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


मोदी से जुड़े एक सवाल पर खुर्शीद ने कहा, गुजरात के मुख्यमंत्री अपने को बहुत बढ़ा चढ़ाकर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमें मोदी से निपटने की रणनीति बनाने में ज्यादा समय नष्ट करने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें