जदयू अध्यक्ष शरद यादव के उनके संदर्भ में दिए गए बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि शरद वंचित जातियों की सामाजिक स्थिति के बारे में सच्चाई बता रहे हैं। साथ ही कहा कि विश्वास नहीं है कि उन्होंने उनके प्रधानमंत्री बनने के योग्य नहीं होने पर कोई बयान दिया होगा।
मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनने का उनका कभी सपना नहीं रहा है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह पीएम पद के योग्य नहीं हैं।
उन्होंने सवाल किया कि आखिर पीएम पद के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए जो मांझी में नहीं है। यादव ने मांझी की निचली जाति का उल्लेख करते हुए उनको पीएम पद के काबिल मानने से इनकार कर किया था।