फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिशंकर बोले अफजल के साथ नाइंसाफी हुई

Tue, 03 Mar 2015 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजल गुरु के साथ इंसाफ और नाइंसाफी की राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अफजल फांसी मामले को और हवा दे दी है। संसद भवन पहुंचे मणिशंकर अय्यर ने बताया कि अफजल के साथ काफी नाइंसाफी हुई थी।
विज्ञापन


मणिशंकर ने कहा कि अफजल गुरु के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे। हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त अय्यर सदन के बाहर यह बात कह रहे थे उसी वक्त सदन के भीतर सरकार बीमा विधेयक बिल पेश कर रही थी।

गौरतलब है कि बीते दिन जम्मू-कश्मीर में पीडीपी विधायकों ने अफजल गुरु के अवशेष मांगकर इस मुद्दे को गर्मा दिया था। इसके पहले भी मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भी राज्य में चुनावों को लेकर विवादित बयान देकर विरोधियों को आलोचनाओं का मौका दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें