फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी का सोनिया पर हमला, दहेज में कुछ नहीं लाई थीं

Thu, 20 Mar 2014 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मौसम में सियासत कई बार ऐसा मोड़ ले लेती है कि रिश्तेदारों पर भी पर तीखे और व्यक्तिगत हमले करने की जरूरत पड़ती है। और जब बात नेहरू-गांधी परिवार की हो, तो सुर्खियां बननी ही हैं।
विज्ञापन


हाल में वरुण गांधी ने साफ कर दिया था कि वह चुनाव भले लड़ें, लेकिन प्रचार के दौरान अपने चचेरे भाई राहुल गांधी के बारे में एक भी लफ्ज नहीं कहेंगे। ऐसा माना गया कि वरुण और उनकी मां मेनका गांधी, दोनों इस नियम का पालन करने जा रहे हैं।

लेकिन मेनका ने बहुत जल्द साफ कर दिया कि उनकी राय वरुण गांधी से जुदा है और वह चुनावी लड़ाई में किसी तरह की नरमी दिखाने के मूड में नहीं है। इसी रणनीति के तहत उन्होंने सोनिया गांधी पर करारा हमला बोला है।
विज्ञापन

सोनिया गांधी पर सीधा हमला बोला

इस बार पीलीभीत से मैदान में उतरीं मेनका गांधी ने एक चुनावी सभा में सोनिया पर हमला बोलने में कोई परहेज नहीं दिखाया। उन्होंने कहा, "वो (सोनिया गांधी) बाहर से आई थीं और देश ने उन्हें खूब प्यार दिया। उन्हें अपनाया।"

मेनका ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय अखबारों का कहना है कि वह दुनिया की छठी सबसे अमीर महिला हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि इतना पैसा कहां से आया। वो दहेज में तो कुछ लेकर नहीं आई थीं। करोड़ों रुपए कहां से आए?"

यह चुनावी सियासत है और इसमें हमले धारदार होते हैं। मेनका गांधी ने सोनिया को लेकर अब तक कोई खास आक्रामक रुख नहीं दिखाया था। लेकिन इस बार बात अलग है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पीलीभीत से लड़ रही हैं मेनका

फिलहाल पीलीभीत से वरुण गांधी सांसद हैं। पिछली बार मेनका गांधी ने अपने बेटे के लिए यह सीट खाली थी और वह खुद आंवला से लड़ी थीं। लेकिन इस बार वह पीलीभीत लौट आई हैं।

वरुण गांधी इस बार पीलीभीत से न लड़कर सुल्तानपुर से मैदान में हैं। राजनीति में उनकी शुरुआत जोरदार हुई थी और भाजपा को उनसे उम्मीदें भी बहुत थीं, लेकिन उनका एक बयान काफी भारी पड़ गया।

पांच साल पहले पीलीभीत की एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा था कि जो हिंदुओं पर हमला करेंगे, वो हाथ काट दिए जाएंगे। लेकिन अब सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार कर रहे वरुण इस छवि से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

नहीं करेंगे राहुल-सोनिया पर हमलाः वरुण्‍ा

कांग्रेस के नेहरू-गांधी परिवार के लिए भाजपा की काट के रूप में देखे जा रहे वरुण गांधी ने हाल में कहा था कि वह राहुल गांधी के खिलाफ कोई व्यक्तिगत हमला नहीं बोलेंगे, जो बराबर वाली अमेठी सीट से लड़ रहे हैं। एक वक्‍त वरुण के पिता संजय गांधी इस सीट की अगुवाई करते थे।

वरुण ने कहा था, "मैं राहुल गांधी के खिलाफ एक भी लफ्ज नहीं कहूंगा। यह मेरी राजनीति नहीं है। मैंने पहले ही अपनी पार्टी के समक्ष यह बात साफ कर दी है।"

उन्होंने कहा, "मैं अमेठी और रायबरेली छोड़कर पार्टी के लिए कहीं भी चुनाव प्रचार करने को तैयार हूं।" अमेठी से राहुल गांधी मैदान में हैं, जबकि रायबरेली से सोनिया गांधी लड़ रही हैं।
विज्ञापन

'लड़ाई व्यक्तित्व नहीं, राजनीति की है'

वरुण से सवाल किया गया कि जब विपक्षी दल राहुल गांधी पर हमला बोलते हैं, तो उन्हें दिक्कत होती है? वरुण ने कहा, "जी हां, मुझे परेशानी महसूस होती है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है क‌ि राजनीति व्यक्तित्व की लड़ाई नहीं है। इसका मतलब यह है कि आप लोगों के लिए क्या कर सकते हैं।" वरुण ने मार्च 2009 में बयान दिया था, जिसके बाद पुलिस ने चुनाव आयोग के निर्देश पर मामला दर्ज किया।

इसके बावजूद वरुण गांधी को भारी जीत मिली, लेकिन उनकी पार्टी के कई नेताओं ने यह दावा किया कि उनकी टिप्पणी की वजह से राज्य के मुस्लिम मतदाताओं के बीच कांग्रेस को लेकर ध्रुवीकरण हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें