फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइव स्टार होटल के मैनेजर ने कर्मचारी को बनाया हवस का शिकार

Mon, 24 Jun 2013 12:54 PM IST
पणजी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा के एक फाइव स्टार होटल के मैनेजर ने एक महिला कर्मचारी को घर छोड़ने के दौरान अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय आरोपी विकास शर्मा उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक होटल का मैनेजर है। 18 साल की एक महिला कर्मचारी ने सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, विकास शर्मा ने गुरुवार रात पीड़ित युवती और एक अन्य महिला कर्मचारी को घर छोड़ने की पेशकश की। दोनों उसके साथ घर जाने के लिए गाड़ी में बैठ गईं।
विज्ञापन


रास्ते में विकास शर्मा ने दोनों युवतियों को पीने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक दी। ड्रिंक पीने के बाद दोनों को चक्कर आने लगा। इस बीच विकास ने दूसरी युवती को उसके घर छोड़ दिया और पीड़ित युवती को सकुशल उसके घर छोड़ने का वादा किया। दूसरी लड़की बेहोश हो गई।
विज्ञापन


होश में आने पर युवती को महसूस हुआ कि उससे दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने विकास को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें