फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजियम के बुत में आ गई जान, दुनिया हैरान

Mon, 24 Jun 2013 12:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नाइट एट द म्यूजियम और ममी जैसी हॉलीवुड फिल्मों में बुतों में जान पड़ती हम सभी ने देखी है, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि ब्रिटेन के एक संग्रहालय में ऐसा हकीकत में हुआ है, तो क्या हैरत नहीं होगी?
विज्ञापन


लेकिन यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, सौ फीसदी सच है। मैनचेस्टर म्यूजियम में रखे 4,000 साल पुराने मिस्र के एक स्टैचू ने वहां काम करने वाले लोगों का सिर चकरा रखा है।

यह बुत रहस्यमयी तरीके से 180 डिग्री घूम जाता है। और इसकी वजह समझ में नहीं आ रही हे। 10 इंच की यह छोटी सी प्रतिमा 1800 ईसा पूर्व की है और इस म्यूजियम में पिछले 80 साल से है।
विज्ञापन


देखें वीडियो:



हालांकि, हालिया हफ्तों से क्यूरेटर परेशान हैं। वे बुत को एक तरफ रखकर जाते हैं, लेकिन उसका मुंह दूसरी दिशा में घूमा मिलता है। किसी की समझ में यह नहीं आ रहा है कि आखिर यह माजरा क्या है।

मामला उठने के बाद विशेषज्ञों ने कमरे की वीडियो रिकॉर्डिंग का फैसला किया। लेकिन यह देखकर उनके होश उड़ गए कि प्रतिमा खुद-ब-खुद घूमती है और उसके आसपास कोई नहीं होता।

नेब-सेनू नामक व्यक्ति की यह प्रतिमा रात में एक जगह रहती है, लेकिन दिन में धीरे-धीरे घूमती है।

म्यूजियम के क्यूरेटर कैम्पबल प्राइस ने कहा, 'मैंने एक दिन देखा कि यह घूम गई है। मुझे यह अजीब लगा, क्योंकि यह एक केस में रखी हुई और उसकी चाभी केवल मेरे पास रहती है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें