फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधुरक्षक के अगले कपार्टमेंट में घुसने में कामयाबी

Mon, 19 Aug 2013 08:00 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेना के गोताखोरों ने दुर्घटना की शिकार पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक के अगले कपार्टमेंट में घुसने में सफलता हासिल कर ली है।
विज्ञापन


गोताखोरों ने उस रास्ते को बंद करने वाले दरवाजे को खोल लिया है, जहां से होकर कपार्टमेंट में पहुंचा जा सकता है। हालांकि इस जंगी बेड़े में और कोई शव नहीं दिखा है। मुश्किल हालातों के बावजूद गोताखोरों ने शनिवार तक छह शव निकाल लिए थे।

नौसेना के एक बयान में कहा गया है कि पनडुब्बी को निकालने वाली कंपनियों के कर्मचारियों ने इसका जायजा लेना शुरू कर दिया है। पनडुब्बी के ताजा हालात और इसे निकालने के तमाम विकल्पों पर गौर किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बीच नौसेना की कमान ने मुंबई की तरह ही विशाखापट्टनम में एक फैमिली सपोर्ट सेल का गठन किया है। इसका मकसद विशाखापट्टनम न पहुंच पाने वाले नौसैनिकों के परिवार वालों से बातचीत करना है। मुंबई में पहले ही इस तरह के सेल बना ली गई थी।

इससे पहले कहा गया था कि नौसेना के गोताखोरों को पनडुब्बी के अंदर देखने में दिक्कतें आ रही हैं। गोताखोर पनडुब्बी के हर ईंच को छू-छू कर शवों की तलाशी में लगे हैं। वे ऐसा रास्ता बनाने में लगे हैं, जिनसे आगे का तलाशी अभियान जारी रह सके।
विज्ञापन


नौसेना ने पनडुब्बी में विस्फोट की वजहों का पता लगाने के लिए एक बोर्ड का गठन किया है।

गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को रूस निर्मित पनडुब्बी सिंधुरक्षक में सिलसिलेवार विस्फोटों के बाद इसमें मौजूद तीन अफसर समेत 18 नौसैनिकों की मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस ने दुर्घटना से हुई मौतों का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें