फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में छिपी थी 1 करोड़ की कोकीन, पैकेट खुला और मौत

Thu, 24 Oct 2013 12:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वह अफगानिस्तान से दिल्ली आया था। आने के एक रोज बाद रहस्यमयी हालात में उसकी मौत हो गई। उसका दोस्त शव को एम्बामिंग के लिए एम्स ले गया और कभी नहीं लौटा।
विज्ञापन


एम्बामिंग एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिससे शव को सुरक्षित रखने के उपाय किए जाते हैं।

अगले दस रोज कोई भी शव लेने नहीं आया। पुलिस को समझ नहीं आ रहा था कि कोई शव मुर्दाघर में छोड़कर गायब क्यों हो सकता है? जब पोस्टमार्टम किया, तो राज से पर्दा हटा।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पेट चीरने पर डॉक्टरों को सौ से ज्यादा टॉफीनूमा कैप्सूल मिले, जिन्हें देखकर वह दंग रह गए। इनमें कोकीन भरी थी।

मौत की वजह थी ड्रग ओवरडोज। पुलिस अधिकारी ने बताया, "इनमें से एक कैप्सूल पेट के अंदर ही खुल गया और पूरे शरीर में कोकीन फैल गई। उसकी ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई।"
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नियाज मोहम्मद 9 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचा और सीधा अपने दोस्त इशातुल्ला के घर गया, जो लाजपत नगर के कस्तूरबा निकेतन में रह रहा था। अगले रोज नियाज की मौत हो गई।

इशातुल्ला शव को सहेजकर रखने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए एम्स गया। लेकिन अस्पताल ने कहा कि वह बिना पोस्टमार्टम के एम्बामिंग नहीं कर सकते या उसे पुलिस से एनओसी लाना होगा।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, "इशातुल्ला हमारे पास आया और एनओसी मांगा। उसने बताया कि उसका दोस्त अफगानिस्तान से आया था, जिसकी मौत हो गई है। इसके शव की एम्बामिंग जरूरी है, ताकि वापस काबुल भेजा जा सके। अस्पताल ने उसे कहा था कि उन्हें पोस्टमार्टम करना होगा, वरना एनओसी पुलिस देगी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें