फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणामः राष्ट्रगान का सबसे बड़ा आयोजन

Sat, 15 Aug 2015 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के दिन अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में कई शहरों के लाखों लोग राष्ट्रगान गान में शामिल हुए। मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के तीन शहरों में राष्ट्रगान के सबसे बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मेरठ, आगरा और कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में लाखों नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। सुबह ठीक 10 बजे शहर के प्रमुख 60  चौराहों पर 52 सेकेंड के लिए लोगों ने रुककर राष्ट्रगान में हिस्सा लिया और मातृभूमि का गौरव बढ़ाया।

यूपी के मेरठ, लखनऊ, कानपुर, आगरा, देहरादून, शिमला, चंडीगढ़, जम्मू समेत कई शहरों में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में लोगों ने हिस्सा लिया। ध्वजा रोहण के साथ लोगों राष्टगान गाया तो 52 सेकेंड के शहर थम गए।
विज्ञापन


मेरठ में शनिवार को ठीक 10 बजे शहर के प्रमुख 60 चौराहों पर राष्ट्रगान गाया गया। आगरा में 70 चौराहों पर राष्ट्रगान गाया गया। मेरठ के भैसाली ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जीओसी मेजर जनरल सुनील यादव, कर्नल आरएस डूडी, कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, डीआईजी रमित शर्मा, डीएम पंकज यादव, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, मेरठ दक्षिण से विधायक  रविंद्र भड़ाना, राजपाल सिंह, अयुब अंसारी, मौ. अबबास, माहपौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा आदि ने ध्वजारोहण किया और फिर सभी लोगों राष्ट्रगान में शामिल हुए।
विज्ञापन


अमर उजाला ने मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम कई शहरों में किया। इस लिंक पर क्लिक कर आप इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। http://www.maatujhepranam.com/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें