उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अजीब वाकया सामने आया है। एक बच्ची ने जब स्कूल जाने से मना किया तो उसका पिता उसको मोटरसाइकिल के पीछे रस्सी से बांधकर स्कूल छोड़ आया।
सूत्रों के मुताबिक भागवत सिंह नाम का एक 40 वर्षीय युवक मथुरा के एक प्राइवेट स्कूल में बतौर गार्ड नौकरी करता है और वह अपनी सीमित आमदनी के बावजूद अपने पांच बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना चाहता था। उसकी तीन बेटियां और दो लड़के हैं।
इस पिता ने अपनी बच्ची के साथ ऐसा सलूक उसके भले के इरादे से किया, लेकिन उसके इस व्यवहार को अमानवीय काम के तौर पर देखा गया। अपनी बच्ची को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक पर बांधकर उसे स्कूल छोड़ने जा रहे इस पिता को यह अंदाजा नहीं था कि उसकी हरकत पुलिस की नजरों में आ जाएगी।