राजस्थान के प्रतापगढ़ में कर्ज चुकाने के लिए अपनी पत्नी की इज्जत बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि कर्ज चुकाने के लिए पति ने उसे गैर मर्दों के साथ रात बिताने को मजबूर किया।
पीड़ित महिला किसी तरह अपने पति से पीछा छुड़ाकर प्रतापगढ़ थाने पहुंची।
महिला ने शिकायत दर्ज कराई की उसके पति पर बहुत अधिक कर्ज था जिसे चुकाने के लिए पति ने उसे पांच से भी अधिक लोगों के साथ रात गुजारने के लिए मजबूर किया।
पुलिस के अनुसार एक महिला बुर्के में थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबकि पीड़ित महिला प्रतापगढ़ जिले के बसाड़ की रहने वाली है।