फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने की मन की बात, सुषमा, वसुंधरा, स्मृति पर साधी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललित मोदी की मदद कर विवादों में आईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी के फर्जी डिग्री मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' नहीं बताई। रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में उन्होंने सभी विवादित मुद्दों पर चुप्पी साध ली और एक बार फिर अपनी सरकार की उपलब्धियों और संभावित योजनाओं की चर्चा की।
विज्ञापन


21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग दिवस के दिन यूएन हेडक्वार्टर में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को योग करते देख खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि योग दिवस के दिन सूर्य की पहली किरण का दुनिया भर में स्वागत किया गया। दुनिया भर में योग को जिस प्रकार सम्मन दिया जा रहा है, उससे शायद ही कोई भारतीय होगा, जो गर्व की अनुभूति न करे।
विज्ञापन

योग दिवस की उपब्ध‌ियों की चर्चा से नहीं चुके

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय भारत को जानने की इच्छुक है। योग दिवस की सफलता से ऐसा लग रहा कि दुनिया को अच्छे योग अध्यापकों की आवश्यकता है। मोदी कहा कि इससे पहले आयुष विभाग की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता था, लेकिन उसी विभाग ने योग दिवस के आयोजन का नेतृत्व किया।

मोदी ने यमन और नेपाल में चलाए गए राहत कार्यों का जिक्र भी 'मन की बात' कार्यक्रम में किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने देखा‌ कि कैसे हमने यमन में फंसे लोगों को बचाया। नेपाल की त्वरित गति से सहयता की।

केंद्र सरकार द्वारा लांच की गई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि रक्षा बंधन पर भाई अपनी बहनों को ये योजनाएं उपहार के रूप में दे सकते हैं।
विज्ञापन

बेटियों के साथ सेल्फी शेयर करने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा‌ कि पानी की हर बूंद कीमती है। मानसून आ चुका है और इस समय पानी की सरंक्षझा किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा‌‌कि इस मौसम में जितना अधिक से अधिक हो सके आप सभी पेड़ लगाएं। हाल ही में लांच हुई शहरी विकास की योजनााओं का जिक्र भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

मोदी ने कहा कि हरियाणा के एक गांव में सेल्फी विद डॉटर ‌अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा‌ कि देश भर के लोगों को सेल्‍फी विद डॉटर ‌अभियान का हिस्‍सा बनना चाहिए।  उन्होंने सभी से 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' टैगलाइन के साथ बेटियों के साथ सेल्फी शेयर करने की अपील की।

उन्होंने कि योग को केवल योग दिवस तक सीमित नहीं रखना चाहिए। योग को रोजमर्रा का हिस्सा बनाइए और नतीजा देखिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें