संसद में अभी सांसद पहुंच ही रहे थे कि अचानक हंगामा मच गया। एक अनजान शख्स हाथ में छोटा पोस्टर लेकर नारेबाजी करने लगा।
यह शख्स साम्प्रदायिक हिंसा विरोधी बिल की मुखालफत कर रहा था। उसके पोस्टर पर भी इस बारे में कुछ लिखा हुआ था और साथ ही वह ऐसे पर्चे बांटने की कोशिश भी कर रहा था।
अमेरिकी कोर्ट ने सोनिया से मांगा जवाब
हालांकि, जैसे ही इस शख्स ने नारेबाजी शुरू की, संसद के सुरक्षा स्टाफ उसकी ओर दौड़ पड़ा। सुरक्षाकर्मी उसका मुंह बंद करने की कोशिश कर रहे थे और वह चिल्लाए जा रहा था।
स्टाफ इसे सुरक्षा में चूक का मामला नहीं मान रहा, क्योंकि मुमकिन है कि यह शख्स किसी बहाने से संसद परिसर में दाखिल हुआ है। ऐसा भी संभव है कि वह आम विजिटर या किसी और बहाने के साथ परिसर में घुसा हो।
आज तय होगा लोकपाल बिल का भविष्य
साम्प्रदायिक हिंसा विरोधी बिल पर इस दिनों सियासत गर्म है। कांग्रेस और दूसरे साथी दल इसे जल्द से जल्द पारित कराना चाहते थे, जबकि भाजपा इसका विरोध कर रही है।
सोमवार शाम कैबिनेट ने भी इसे हरी झंडी दिखा दी। भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने इस बिल का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र भी लिखा था।