ब्राजील में एक खतरनाक हमले में घायल हुआ शख्स करीब दो घंटे तक कार ड्राइव कर अस्पताल पहुंचता है। हैरानी की बात यह रही जब शख्स कार ड्राइव कर रहा था उस वक्त वह चाकू उसके सिर में ही धंसा था जिससे उसपर हमला किया गया था।
गौरतलब है कि एक घर में आयोजित पार्टी के दौरान इस शख्स पर तेज धारदार चाकू से हमला होता है। हमले में घायल होने के बाद वह शख्स अपनी जान बचाने के लिए वहां से 30 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल पहुंचता है।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर उसके सिर से चाकू निकालकर उसकी जान बचा लेते हैं। हालांकि इस दौरान उसके सिर से काफी सारी खून बह जाता है।
हमले से सिर में हो गए कई घाव
39 वर्षीय ज्वैलो न्यूस के सिर में धंसा चाकू उसकी बाईं आंख के करीब से उसके मुंह से होता हुआ उसके जबड़े के दाहिने हिस्से तक धंस जाता है।
धारदार चाकू से हमले के कारण ज्वैलो के सिर पर काफी घाव हो जाते हैं, फिर भी वो दूरदराज के गांव एगा ब्रांसा से ट्रेसिना की नगरपालिका तक का सफर तय करता है।
इन दोनों जगह के बीच की दूरी करीब 97 किलोमीटर है और ये दोनों जगहें पियोई स्टेट में आती हैं।
पुलिस को सौंपा गया चाकू, जांच शुरु
पार्टी में हुई कहासुनी के बाद न्यूस पर काफी हमले किए जाते हैं। चाकू से किए गए हमले की वजह से न्यूस के गले, कंधे और धाती में भी बड़े घाव हो जाते हैं।
ट्रेसिना स्थित अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि यह चाकू न्यूस की काफी सारी नर्व्स और वेन को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि ये शरीर के कुछ ऐसे अंग हैं जिनके चोटिल होने पर मरीज की तुरंत मौत तक हो सकती है।
डॉक्टरों ने न्यूस के सिर से चाकू निकालकर उसकी जान बचा ली और यह चाकू पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।