फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी को ऐसे अदालत ले जाती है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आर्म्स एक्ट के तहत पकड़े गए एक आरोपी का मामला विवादास्पद हो गया।
विज्ञापन


इस मामले में पकड़े गए आरोपी को पुलिस चेन में बांधकर घसीटती हुई कोर्ट तक ले गई।

जिसके बाद पुलिस की इस बर्बरता की तस्वीर पर काफी बवाल हुआ। लोगों ने इसे मानव अधिकार का उल्लंघन बताया वहीं दूसरी तरह सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर और पुलिस के सुलूक का वीडियो वायरल हो गया।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार पुलिस ने अपना बचाव करते हुए इस मामले में कहा कि आरोपी पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है। और जब भी उसे पकड़ कर कोर्ट ले जाया जाता है वह इसी तरह बर्ताव करता है। वह कहता है कि वह चल नहीं सकता है। कोर्ट में जाने से मना कर देता है। इसके अलावा यह पुलिस की ड्यूटी है कि आरोपी को कोर्ट में पेश करे तो उसे कोर्ट ले जाना हमारी ही जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 बार हो चुका गिरफ्तार

आरोपी अनीस खान भोपाल में गांधी नगर का निवासी है। गांधी नगर पुलिस के मुताबिक उसे शुक्रवार पास के इलाके से तलवार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद उसे जिला कोर्ट लेकर जाना था। पुलिस के मुताबिक अनीस खान को इसी तरह 18 बार पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

आर्म्स एक्ट से पहले उस पर हत्या, हत्या के प्रयास. लूट, लूट के प्रयास सहित अन्य कई मामलों में पकड़ा जा चुका है।

गांधी नगर टीआई जितेंद्र पटेल के अनुसार अनीस हमेशा कोई नई मुसीबत खड़ी करता है। वह शराब पीने का आदी है और अपनी बस्ती में भी आए दिन कोई नया बखेड़ा खड़ा करता ही रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें