फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बार खुदकुशी की कोशिश, इस बार मरा

Thu, 20 Jun 2013 12:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के नमक्कल में 45 साल के एक व्यक्ति ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक इस शख्स ने अपनी जान देने की चौथी कोशिश की। इससे पहले के प्रयासों में वह अंतिम पलों में बचाया जाता रहा।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त पी सरवनन के रूप में हुई है, जो चावल की मिल में काम करता था। पुलिस के मुताबिक वह बीते कई दिनों से बीमारी से जूझ रहा था और इसे लेकर डिप्रेशन की स्थिति में था।

उसने पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश की है, लेकिन हर बार परिवार के सदस्यों ने उन्हें किसी न किसी तरह बचा लिया। लेकिन इस दफा ऐसा नहीं हो पाया। वह अपनी कोशिश में कामयाब रहा और मर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरवनन ने इस बार खेतों में जाकर जहर पिया और बाद में अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। रिश्तेदार वहां पहुंचे और उसे सरकारी अस्पताल में ले गए।

लेकिन दूसरे अस्पताल में रेफर किए जाने के बाद जब उसे ले जाया जा रहा था, तो उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें