मुरादाबाद के सुरजननगर में फीका नदी पर स्थित श्मशान से एक युवक को लोगों ने अधजली चिता से शव को निकालकर खाते रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस पर पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। युवक के तंत्र मंत्र विद्या के लिए श्मशान में रहने की आशंका जताई जा रही है।
बुधवार को गांव कनकपुर के लोग एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने के लिए सुरजननगर में फीका नदी के पास स्थित श्मशान घाट पर पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक का अंतिम संस्कार कर उसकी चिता को आग लगा दी।
आग लगाने के बाद ग्रामीण जैसे ही वहां से चले तो श्मशान घाट में छिपा बैठा एक युवक चिता की ओर दौड़ा और वहां से वापस आकर छिप गया। इस पर लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया। वह अपने ऊपर चादर ढककर कुछ खा रहा था। लोगों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। तो उसने उन्हें बताया कि यह मांस उसने पहली जली चिता से निकाला था। जिस पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की।