फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अप्राकृतिक सेक्स के लिए मजबूर करता है पति'

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक आदमी पर उसकी पत्नी और साली ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाने वाली दोनों महिलाएं सगी बहनें हैं। पुलिस के सामने जाकर उन्होंने जो बातें बताई उन्हें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महिलाओं के मुताबिक आरोपी उनके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था और इंकार पर जान से मारने की धमकी देता था। मौका देख कर दोनों वहां से भाग निकलीं और पुलिस के पास पहुंचीं।
विज्ञापन

1994 में हुई थी शादी

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक नवरंगपुरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कहानी तब शुरू हुई जब 1994 में एक महिला की शादी बेहद धनी परिवार में हुई थी।

जब महिला के पिता की मृत्यु हो गई तो उसकी बहन ने उसके साथ रहना शुरू कर दिया। आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और अपनी पत्नी की बहन के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

मामला तब खुला जब वह गर्भवती हो गई। परिवार ने अनिच्छा से इस संबंध को स्वीकार कर लिया और वह भी पत्नी की तरह ही उसके साथ रहने लगी। उसकी बहन ने भी इस सच को अपनी किस्मत मान कर स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

अब दोनों के ही दो-दो बच्चे हैं। लेकिन 10 अक्तूबर को वह घर से भाग निकलीं। वह भाग कर नवरंगपुरा पुलिस के पास पहुंचीं और पूरी कहानी बताई।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पति उन पर अप्राकृतिक सेक्स के लिए दवाब डालता था और मांग पूरी ना करने की स्थिति में जान से मारने की धमकी देता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िताओं के साथ मारपीट भी करता था। इंस्पेक्टर आरवी देसाई ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को तलाश किया जा रहा है ताकि उसका भी बयान लिया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें