बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से सीख लेने की सलाह दी है।
रविवार को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह स्वीकार करना चाहिए कि उनके (तस्लीमा) लिखे हुए टीवी सीरियल पर प्रतिबंध गलत था। तस्लीमा के लिखे गए सीरियल पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने आपत्ति जताई थी।
तस्लीमा ने ट्वीट कर कहा, ‘ममता को चिदंबरम से सीखना चाहिए और यह कहना चाहिए कि तस्लीमा के टीवी ड्रामा सीरिज को प्रतिबंधित करना गलत है। उन्हें प्रतिबंध हटाना चाहिए और सीरीज को टीवी पर प्रसारित होने देना चाहिए।’