फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी के कमरे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को उस समय बाल-बाल बच गईं जब मालदा में होटल के उस कमरे में आग लग गई जहां वह ठहरी हुई थीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाम 6:40 बजे के करीब ममता बनर्जी के कमरे के एसी में आग लग गई। उस समय बनर्जी शौचालय में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जांच के आदेश

आग लगने की वजह से कमरे में धुआं भर गया। सांस लेने में परेशानी होने पर बनर्जी ने सहयोगियों को आवाज लगाई। बनर्जी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके सहयोगी जयदीप कमरे में पहुंचे और उन्हें कंबल से ढक कर बाहर ले आए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें