हमेशा अपने गुस्से और अजब बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवनियुक्त महिला प्रधानों, अंचल प्रधान और जिला परिषद मेंबर को कुछ नए रोचक मंत्र दिए हैं।
दीदी ने सलाह देते हुए कहा कि महिलाएं न भड़कीला मेकअप करें, न महंगी साड़ियां खरीदें और कार-बाइक से चलने की जगह रिक्शे से आएं जाएं।
आगे दीदी ने कहा कि नवनिर्वाचित सदस्य और प्रधान अपने बेटे-बेटियों की शादी में फिजुल खर्चे से भी बचें। अगर कोई गंभीर रूप से बीमार हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित कर उसको अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम करें।
जिन महिला प्रधानों, अंचल प्रधान और जिला परिषद को दीदी सलाह दी है। ये वहीं सदस्य है जो तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं।
वैसे सर्वविदित है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भी साधारण जीवन के लिए जानी जाती हैं। अपने साथ साथ वो अपने सहयोगियों को फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी है।
साफ छवि बनाने की है ये कवायद
दरअसल ये पूरी कवायद आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए जनता तक पार्टी की एक सकारात्मक छवि पैदा करने के लिए है। हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने अपना परचम लहराया था। अपने इसी परिणामों को दोबारा दोहराना चाहतीं है।
जिसमें तृणमूल ने 17 जिला परिषद सीटों में से 13 हासिल की थीं। वहीं 210 पंचायत समितियों में से 163 पर जीत दर्ज की थी।
अब देखना है कि दीदी की इन अच्छी सलाहों का उनके राजनैतिक सहयोगी किस हद तक पालन करते हैं या ये सलाह भी सिर्फ सलाह बनकर रह जाती है।