फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के स्कूलों से हटेंगे पुरुष शिक्षक

Thu, 07 Feb 2013 12:55 PM IST
नई दिल्ली/विनोद डबास
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने लाजपत नगर के एक स्कूल में लड़कियों से अश्लील हरकत होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़कियों के स्कूल से पुरुष शिक्षकों को हटाने का फैसला किया है। इनके तबादले की कार्रवाई अगले सप्ताह से शुरू होगी। मौजूदा समय में निगम के लड़कियों के 179 स्कूलों में करीब दो सौ पुरुष शिक्षक नियुक्त हैं।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते लाजपत नगर के एक स्कूल में 15 छात्राओं से एक शिक्षक ने अश्लील हरकत की थी। यह मामला सामने आने पर स्थायी समिति के अध्यक्ष राजेश गहलोत ने शिक्षा विभाग के निदेशक को निर्देश दिया है कि वे लड़कियों के स्कूलों से पुरुष शिक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला करें।

इसके अलावा सहशिक्षा वाले स्कूलों में लड़कियों के सेक्शन में पुरुष शिक्षकों को नियुक्त न करने और पहले से नियुक्त पुरुष शिक्षकों को हटाने को भी कहा गया है। इस बीच पढ़ाई प्रभावित होने का तर्क देते हुए शिक्षा निदेशक ने नए सत्र में पुरुष शिक्षकों को हटाने का सुझाव दिया। इससे इनकार करते हुए गहलोत ने तत्काल पुरुष शिक्षकों को हटाने का फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इसलिए नए सत्र का इंतजार नहीं किया जा सकता। इससे पहले निगम की बैठक में बालिका स्कूलों से पुरुष शिक्षकों का तबादला करने के विपक्ष के नेता फरहाद सूरी के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए गहलोत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


दक्षिणी नगर निगम के स्कूलों की स्थिति
कुल स्कूल    588
बाल स्कूल    171
बालिका स्कूल    179
सहशिक्षा स्कूल    238

शिक्षकों की कुल संख्या    6072
शिक्षिका    3785
शिक्षक    2287

विद्यार्थियों की कुल संख्या    3,20, 588
छात्र    15, 7569
छात्रा    16, 3019
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें