क्या आप जानते हैं कि टेनिस के सबसे बड़े मुकाबले विंबलडन के दौरान खिलाड़ी जो तौलिए इस्तेमाल करते हैं वह कहां बने हैं? जी हां! ये एक भारतीय के लिए गर्व की बात है कि इस पर मेकइनइंडिया की छाप है और यह और कहीं नहीं गुजरात के अंजर और वापी में बनाए जाते हैं। गुजरात की कंपनी वेलस्पन विंबलडन के लिए तौलिए तैयार करती है।
इस बात का श्रेय सरकार ने ट्विटर के मेकइनइंडिया पेज पर ट्वीट करके किया था। इसमें कहा गया है कि विंबलडन 2015 में इस्तेमाल हुए तौलिए भारत के गुजरात में बनाये गए हैं। इससे नाराज होकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बिना मौका गंवाए ट्वीट कर पूछा है कंपनी 2010 से सप्लाई दे रही। उस समय मेकइनइंडिया कार्यक्रम की शुरूआत नहीं हुई थी और यूपीए सरकार का शासन था तो सफलता किसकी कही जाएगी? उन्होंने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
https://t.co/g1NCIAjyVT
Why can't they be honest instead of making false claims ? How long would they keep fooling the People?— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 13, 2015