फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव, युवाओं पर शाह का दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यों में प्रभारियों के नाम घोषित कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी टीम को पूरा आकार दे दिया है।
विज्ञापन


प्रभारियों की टीम में शाह ने युवा और ऊर्जावान चेहरे पर दांव लगाया है। उन्होंने राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण सूबे उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी ओमप्रकाश माथुर को तो बिहार की जिम्मेदारी पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को दी है।

इसी तरह भाजपा के लिए अहम राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए युवा चेहरे को खास तरजीह देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के सह प्रभारी रहे डॉ. अनिल कुमार जैन को विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बदले तोहफे के तौर पर राज्य का प्रभारी बना दिया गया है।
विज्ञापन

वरुण की प्रभारियों की टीम से भी छुट्टी

प्रभारियों की टीम में शाह के करीबी त्रिवेंद्र सिंह यादव को चुनावी राज्य झारखंड और अविनाश राय खन्ना को दूसरे चुनावी राज्य जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रभात झा को जहां फिर से दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं जगदीश मुखी से हरियाणा का प्रभार ले लिया गया है। इसके अलावा श्याम जाजू उत्तराखंड और प्रो रामशंकर कथेरिया पंजाब की जिम्मेदारी संभालेंगे।

खास बात यह है कि सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी को राष्ट्रीय टीम से बाहर करने के बाद अब प्रभारियों की टीम से भी बाहर कर दिया गया है। वरुण को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए अब सिद्घार्थ नाथ सिंह को उनकी जगह लगाया गया है।

प्रभारियों की टीम में महासचिव जेपी नड्डा, राजीव प्रताप रूडी, प्रो रामाशंकर कथेरिया और पूनम महाजन को 2-2 राज्यों की जिम्मेदारी देकर इनका कद बढ़ा दिया गया है। हालांकि इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि इन्हें अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द होने वाले विस्तार में जगह नहीं मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें