महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को स्पष्ट किया कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया का शीना बोरा हत्याकांड की जांच में निजी तौर पर शामिल होना सरकार को उपयुक्त नहीं लगा।
इससे पहले मारिया को उनका कार्यकाल पूरा होने से कुछ हफ्ते पहले ही इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच के बीच ही हटा दिया गया था, जिस पर काफी विवाद उठा था।
महाराष्ट्र सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर इस विवाद को लेकर फडणवीस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच करने का काम जांच अधिकारी का है, पुलिस आयुक्त का काम केवल उसकी निगरानी करना है।