फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की पूजा, परंपरा टूटने पर बवाल

Mon, 11 Jan 2016 11:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में शनिवार को एक महिला द्वारा पूजा किए जाने पर खासा हंगामा हो गया। यहां बीते 400 साल से इस मंदिर में महिला ने पूजा नहीं की थी।
विज्ञापन


वहीं एक महिला द्वारा शनि पर तेल चढ़ाए जाने और पूजा किए जाने के बाद लोगों ने उसका विरोध किया और आस-पास की सारी दुकानें भी बंद कर दीं।

इतना ही आस-पास के गांव के लोगों ने निषेध सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर के ट्रस्ट के खिलाफ भी गुस्सा जताया गया। वहीं महिला द्वारा पूजा किए जाने के बाद मंदिर शुद्धिकरण किया गया। ( सीसीटीवी फुटेज की फोटो)
विज्ञापन

ट्रस्ट ने दी सफाई

इस मामले पर मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि हम परंपरा नहीं बदल सकते और न यह बीते 400 सालों से यही चला आ रहा है। इस मामले के बढ़ने पर सामाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर का कहना है कि ये कोई सरकारी मंदिर नहीं है और हमें भारत की सांस्कृतिक विविधिता को समझना होगा। अगर आपको पूजा करना है तो आप कहीं और भी कर सकते हैं।

वहीं इस मामले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का कहना है कि इस तरह की रोक नहीं लगाई जानी चाहिए और यहां महिलाओं का प्रवेश होना चाहिए।

मंदिर के ट्रस्टी सांईराम ने पूरे मामले पर सफाई दी कि हम महिलाओं का सम्मान करते हैं, साथ ही साथ उस महिला की भावना का भी सम्मान करते हैं जिसने वहां जाकर पूजा की लेकिन हमें परंपरा का सम्मान भी करना होगा जिसे हम बदल नहीं सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें