महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार देर रात एक तीन मंजिला इमारत गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ।
हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इमारत के मलबे में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। ठाणे नगर निगम के मुताबिक यह इमारत काफी जर्जर हालत में थी।
नगर निगम का कहना है कि इस इमारत में रहने वालों लोगों को इस संबंध में चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन इमारत में रहने वालों ने इसपर कोई ध्यान नहीं दिया। राहत एवं बचाव का काम जारी है।