महाराष्ट्र सरकार ने जाने माने सामाजसेवी अन्ना हजारे की सुरक्षा को बढ़ाकर 'जेड' श्रेणी का कर दिया है। लगातार मिल रहे धमकियों के बाद सरकार ने अन्ना की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया।
महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री राम शिंदे ने बताया कि सरकार ने सरकार समय समय पर अन्ना हजारे की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करती रही है और सरकार को कुछ समय से लग रहा था कि उनके 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा देनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके लगातार मिल रहे धमकियों के बाद यह जरुरी हो गया था कि उनकी सुरक्षा बढ़ा दी जाए।
Maharashtra government accords 'Z' category security to Anna Hazare in view of threats to him: CMO sources.— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2015
शिंदे ने कहा कि हाल ही में अन्ना को मिले धमकी को पुलिस गंभीरता से ले रही है और इसकी जांच कर रही है। सरकार अपनी तरफ से अन्ना हजारे की सुरक्षा में कोई कमी नहीं करेगी।