फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देगी महाराष्ट्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में राज्य सरकार साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देगी। सूबे के पर्यटन सचिव फारूक शाह ने शुक्रवार को मुंबई में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस साल साहसिक पर्यटन पर ध्यान केंद्रित कर दुर्गम पर्यटन स्थलों पर ट्रैकर आदि के जरिए पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बनाई गई है।

शाह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में इस साल साहसिक पर्यटन वर्ष घोषित किया गया है।
विज्ञापन

माउंटेनिंग और राफ्टिंग के लिए सुविधाएं उपलब्ध

इसके मद्देनजर ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेनिंग और राफ्टिंग के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए श्रीनगर से हेलीकॉप्टर सेवाओं में हैली सफारी शुरू की गई है।

शाह ने कहा कि सबसे ज्यादा पर्यटक जम्मू-कश्मीर आते हैं। सरकार की ओर से भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अच्छे कदम उठाए गए हैं। यही वजह है कि पर्यटन के क्षेत्र में हमारी किसी से भी प्रतिस्पर्धा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें