फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल से भी ऊंची होगी शिवाजी की प्रतिमा!

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां गुजरात में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनने जा रही है, वहीं देश में ही पटेल से भी ऊची छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा बनने वाली है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास अरब सागर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित होने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने बुधवार को सौ करोड़ रुपये की शिवाजी की प्रतिमा की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
Trending Videos

दुनिया में सबसे ऊंची होगी प्रतिमा

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के मुताबिक, यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। हालांकि, उन्होंने प्रतिमा की ऊंचाई बताने से इनकार कर दिया।

चव्हाण ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय टेंडर मंगाए गए हैं। परियोजना प्रारूप का अध्ययन किया जा चुका है। हमने वन और पर्यावरण मंत्रालय से सीआरजेड-4 (जहां कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता) वर्ग के तहत आने वाले इस स्थल पर छूट मांगी है।’
विज्ञापन

पटेल से भी ज्यादा ऊंची होगी प्रतिमा

चव्हाण ने कहा कि जहां प्रतिमा स्थापित होगी, वह 16 हेक्टेयर समुद्री चट्टान है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने विशेष मामले के तहत राजनीतिक तौर पर संवेदनशील इस परियोजना को पिछले साल जून में ही मंजूरी दे दी थी।

माना जा रहा है कि दक्षिण मुंबई के तटीय इलाके में स्थापित होने वाली शिवाजी की यह प्रतिमा गुजरात में प्रस्तावित सरदार वल्लभभाई पटेल (182 मीटर) से ज्यादा ऊंची होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें